लंदन, 14 जुलाई, विश्व के नंबर एक खिलाड़ी अौर गत चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सांसों को रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को रविवार को 7-6, 1-6, 7-6, 4-6, 13-12 से हराकर पांचवीं बार विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।शीर्ष वरीय जोकोविच का यह छठा और दूसरी सीड फेडरर का12वां फाइनल था। जोकोविच ने चार घंटे 55 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में ग्रास कोर्ट किंग फेडरर को हरा दिया। इस हार के साथ फेडरर का नौंवीं बार विंबलडन और अपना 21वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का सपना टूट गया। जोकोविच का यह 16वां ग्रैंड स्लेम खिताब है।
सोमवार, 15 जुलाई 2019
जोकोविच पांचवीं बार बने विंबलडन के बादशाह
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें