बागपत (उप्र), 14 जुलाई, बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम के साथ कुछ युवकों ने कथित रुप से मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली और उनपर 'जय श्री राम' कहने का दबाव बनाया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सिर्फ मारपीट का लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर पुलिस ने करीब 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि मुजफ्फरनगर के जौला के निवासी इमलाकुर्रहमान शनिवार की शाम मोटरसाइकिल से सरधना से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में दोघट थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के पास सड़क के किनारे खड़े करीब 12 युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली। वह सरधना की एक मस्जिद में इमामत करते हैं। इमाम का आरोप है कि युवक उनसे जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगवाना चाहते थे। इमाम के शोर मचाने पर राहगीर एवं उनके ही गांव के सुहैल तथा नदीम मौके पर पहुंचे और उन्हें हमलावर युवकों के चंगुल से छुड़ाया। तहरीर में आरोप है कि युवक इमाम को यह धमकी देकर चले गए कि यहां दोबारा मत आना। अगर आना है तो दाढ़ी कटवाकर आना होगा। बहरहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर करीब 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी तक मारपीट की वजह मालूम नहीं हो सकी है। अलबत्ता जांच में यह बात भी सामने आई है कि इससे पहले भी इमाम इमलाकुर्रहमान ने पड़ोस के जिले मुजफ्फरनगर के एक थाने में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज कराया था जो कि जांच में झूठा पाया गया था।
रविवार, 14 जुलाई 2019
इमाम से मारपीट : लगाया जबरन 'जय श्रीराम' बोलवाने का इल्जाम
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें