मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : दिनांक 20.07.2019 को बाढ़ से अबतक 18 प्रखंड प्रभावित है, जिसमें जयनगर, खजौली, घोघरडीहा, लदनियाॅ, फुलपरास, मधवापुर, बासोपट्टी, झंझारपुर, बाबूबरही, अंधराठाढ़ी, खुटौना, बेनीपट्टी, विस्फी लखनौर, पंडौल, मधेपुर, हरलाखी, लौकही है। प्रभावित पंचायतों की संख्या-224 तथा पूर्ण प्रभावित 103 एवं आंशिक रूप से 121 पंचायत प्रभावित है। प्रभावित गांवों की संख्या 547, तथा प्रभावित जनसंख्या(मनुष्य)-13.737(लाख में) एवं पशु 0.56300(लाख में) है। प्रभावित क्षेत्रफल कृषि योग्य 29993 हे0 तथा गैर कृषि योग्य 3542 हे0 है। क्षतिग्रस्त फसल क्षेत्रफल(लाख हे0 में) 0.22567, क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या एवं क्षतिग्रस्त मकानों का अनुमानित मूल्य का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सार्वजनिक संपत्ति का अनुमानित मूल्य 15000.00 है। अबतक मृतकों की संख्या-18 है। 547 गांव पानी से घिरे है। चलाये जा रहे मोटर बोट की संख्या-20, सरकारी नाव-98, निजी नाव-17 है। निष्क्रमित आबादी की संख्या-3873 चलाये जा रहे साहाय्य कैंप की संख्या-5, विस्थापितों की संख्या-9105, चलाये जा रहे स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या-35, अबतक ईलाज कराये गये व्यक्तियों की संख्या-11225, वितरित हैलोजन टेबलेट की संख्या-155000,छिड़काव किये गये ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा-250 बोरा तथा चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई की संख्या-223, रसोईयों में भोजन करने वालों की संख्या-145153 है। पशु कैंपों की संख्या-20, तथा उपचार किये गये पषुओं की संख्या-10846 है। अब तक चूड़ा 128.05(क्वीं0), गुड़/चीनी(क्वीं0)27.80 सत्तू-0.50, नमक 4.25(क्वीं0), वितरित पाॅलीथीन शीट्स की संख्या-28461 एवं फूड पैकेट की संख्या-1850 है। दिनांक 20.07.2019 को मधुबनी जिला के अंतर्गत दैनिक वर्षापात बाबूबरही में 9.5, लौकही प्रखंड में 31.4 एम0एम0 तथा मधवापुर में 12.0 कुल 52.9 प्रतिशत तथा औसत वर्षा 2.5 एम0एम0 है।
शनिवार, 20 जुलाई 2019
मधुबनी : मधुबनी बाढ़ से 18 प्रखंड प्रभावित, 14 लाख लोग प्रभावित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें