पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा : सेना प्रमुख - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2019

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा : सेना प्रमुख

indian-army-will-reply-pakistan-bipin-rawat
नयी दिल्ली, 13 जुलाई , सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा और किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा। कारगिल संघर्ष के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में रावत ने कहा कि पाकिस्तानी सेना बार-बार दुस्साहस करती है, चाहे वह राज्य प्रायोजित आतंकवाद हो या भारत में घुसपैठ करना। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना मजबूती से खड़ी है और हमारी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा का तैयार है। इसमें कोई संदेह ना हो कि हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।’’  उन्होंने कहा कि राज्येतर तत्वों का उदय और युद्ध में आतंकवाद का इस्तेमाल और अन्य अनियमित तरीकों का इस्तेमाल नया चलन बन गया है। सेना प्रमुख ने कहा कि साइबर और अंतरिक्ष डोमेन ने युद्धश्रेत्र का परिदृश्य बदल दिया है। रावत ने यह भी कहा कि आतंकवाद की किसी भी गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा। रावत ने कहा, ‘‘उरी और बालकोट आतंकवादी हमले के बाद किए गए हवाई हमले आतंकवाद गतिविधियों के खिलाफ हमारे राजनीतिक और सैन्य संकल्प को दर्शाता है। आतंकवाद की किसी भी गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ 

कोई टिप्पणी नहीं: