करतारपुर गलियारा राजमार्ग का पचास प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

करतारपुर गलियारा राजमार्ग का पचास प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा

kartarpur-corridor-half-work-done
नयी दिल्ली 14 जुलाई, गुरदासपुर-अमृतसर राजमार्ग से डेरा बाबा नानक को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिये जोड़ने वाले चार-लेन के राजमार्ग पर निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है और इसका आधा काम पूरा हो गया है।एक सौ बीस करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे 4.19 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को आगामी सितम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।सरकार ने गत नवम्बर में करतारपुर साहिब गलियारा परियोजना को मंजूरी दी थी और उसी महीने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इसकी आधारशिला रखी थी। राजमार्ग को जोड़ने के लिए एक पुल बनाया जा रहा है जिसका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा।इस परियोजना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तानी तकनीकी टीम के साथ अब तक तकनीकी स्तर की तीन वार्ता हुई है जिसमें जीरो प्‍वाइंट और उस पर पुल की चौड़ाई आदि मुद्दों पर पर चर्चा हुई।करतारपुल गलियारे के बारे में आज पाकिस्तान के साथ हुई दूसरे दौर की वार्ता में भारत ने पाकिस्तान के अधिकारियों को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से में रावी क्रीक पर भारत एक पुल का निर्माण कर रहा है और पाकिस्तान को अपने यहा बुढी रावी चैनल पर पुल बनाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: