पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किए
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के वित्तीय वर्ष 2018-19 के मानदेय का भुगतान करने, सम्मानजनक मानदेय सुनिश्चित करने, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के अंतिम भुगतान में वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया का हस्ताक्षर अनिवार्य करने, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य को भी विकास निधि फंड आवंटन करने तथा दूसरे राज्यों का भ्रमण कराने में वार्ड सदस्य, उप मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्यों को भी शामिल करने की पांच सूत्री मांग को लेकर उप मुखिया सुनील गुप्ता के नेतृत्व में करनडीह स्थित प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने नारे लगाकर अपना विरोध प्रकट किए। इसी दौरान कार्यालय से निकलकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार प्रदर्शनकारियों के बीच में पहुंचकर पंचायत प्रतिनिधियों से मांग पत्र लिए। वीडियो मलय कुमार को पंचायत प्रतिनिधियों ने घेर लिया और उनको 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र पढ़ने के पश्चात वीडियो मलय कुमार ने आश्वासन दिया कि सारी मांगे जायज है। मेरे स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान करा दी जाएगी। शेष सरकार के समक्ष इनकी मांगे को रख दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में अनुशंसा कर हर पंचायत प्रतिनिधियों को भ्रमण करने का मौका दिया जाएगा। अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इसके बाद भी हमारी पांच सूत्री मांगे पूरी नहीं होगी तो जिला उपायुक्त के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा और अंत में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर उप मुखिया सुनील गुप्ता, राकेश चौबे, कुमोद यादव, आनंद स्वर्णकार, पवन कुमार शर्मा, हरीश कुमार, धर्मदास मार्डी, चंचल श्रीवास्तव, माया यादव पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन, बबीता करुआ, राजू बेसरा वार्ड सदस्य सुभाषचंद्र सरोज, राजू पात्रों, भवनाथ सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, नीरज, संगीता देवी, रीमा कुमारी बाई, वंदना गुप्ता , अनीता देवी, टिंकू देवी, राहिल खाखा, मीना रानी प्रधान , दुर्गा बेसरा, पिंकू किसकु, सरोज डोडराय, स्वास देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें