राहुल गांधी 10 जुलाई को अमेठी का दौरा करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2019

राहुल गांधी 10 जुलाई को अमेठी का दौरा करेंगे

rahul-will-visit-amethi
नयी दिल्ली, आठ जुलाई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 जुलाई को अमेठी का दौरा करेंगे जहां इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार के बाद गांधी का यह पहला अमेठी दौरा होगा। सूत्रों के मुताबिक गांधी अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। इस लोकसभा चुनाव में गांधी को स्मृति ईरानी ने 52,000 से अधिक वोटों से हराया। गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़े थे जहां से उन्होंने जीत हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं: