सिद्धू का राजनीतिक करियर समाप्त : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 21 जुलाई 2019

सिद्धू का राजनीतिक करियर समाप्त : भाजपा

siddhu-political-career-end-bjp
चंडीगढ़, 20 जुलाई, भाजपा ने शनिवार को कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री के पद से नवजोत सिंह सिद्घू का इस्तीफा स्वीकार होना उनके राजनीतिक करियर का अंत है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कहा,‘‘सिद्धू का पंजाब की राजनीति में अब कोई भविष्य नहीं हैं। उनका राजनीति करियर समाप्त हो गया है।’’  उन्होंने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए कहा कि सिद्घू ने पहले भाजपा को ‘‘धोखा’’ दिया था और अब उन्होंने काम नहीं करके कांग्रेस को ‘‘धोखा’’ दिया है।’’  पंजाब भाजपा प्रमुख एस मलिक ने भी सिद्धू की आलोचना करते हुए उन्हें ‘‘स्वार्थी’’ व्यक्ति बताया ‘‘जो केवल अपने बारे में सोचता है।’’ 

कोई टिप्पणी नहीं: