बिहार : गया से बांग्लादेशी आंतकी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अगस्त 2019

बिहार : गया से बांग्लादेशी आंतकी गिरफ्तार

bangladesh-terror-arrest-gaya-bihar
गया, 26 अगस्त, गया जिले के बुनियादगंज थाना अंतर्गत मानपुर इलाके के पैठान टोली से कोलकाता एटीएस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को प्रतिबंधित बांग्लादेशी आंतकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन के एक सक्रिय सदस्य को धर दबोचा। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सुशील एम खोपडे ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी का नाम फैजाज अहमद है जो पैठान टोली में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नाम-पता बदलकर रह रहा था। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आंतकी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: