अरुण कुमार (आर्यावर्त) मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने की वजह से गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सदरअस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के पातोपुर ग्राम निवासी 30 वर्षीय मोहन छपरा के एक निजी कुरियर कंपनी में कार्यरत है। आज सुबह वह डयूटी जाने के लिए मुजफ्फरपुर बस पकड़ने गया था। उसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल मोहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है। सामाचार लिखने तक घटना से संबन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
शनिवार, 24 अगस्त 2019
बिहार : आपराधियों ने एक युवक को मारी गोली हालात नाजुक बताई जा रही है
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें