अरुण कुमार (आर्यावर्त) घटना सुशील नगर की है जहाँ दो पक्षों के बीच विवाद के बाद अचानक फायरिंग शुरु हो गई।सुशील नगर सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र में आता है।बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था।इसी बीच मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अचानक हुए इस फायरिंग से किसी को कुछ भी सोचने का वक्त नही मिल पाया और हमलावर फायरिंग करते हुए चलते बना।इस अनजान फायरिंग में एक गोली सिकंदर पासवान नामक व्यक्ति के पेट में लग गई।जिससे वो घायल हो गया।घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।घायल युवक सिकंदर पासवान ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा हुआ था।वहीं गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।घटनाआ स्थल पर पुलिस पहुँचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।सामाचार लिखने तक उपर्युक्त मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी या अन्य किसी बातों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
गुरुवार, 22 अगस्त 2019
बेगूसराय : सुशील नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग से एक व्यक्ति घायल
Tags
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बेगूसराय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें