जेएनयू छात्र संघ चुनाव 6 सितंबर को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 अगस्त 2019

जेएनयू छात्र संघ चुनाव 6 सितंबर को

jnusu-election-on-6-september
नयी दिल्ली, 23 अगस्त, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ के चुनाव छह सितंबर को होंगे और इसके परिणाम दो दिन बाद घोषित किये जाएंगे। चुनाव समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। समिति के अनुसार नामांकन पत्र 26 अगस्त को जारी किये जाएंगे और नामांकन 27 अगस्त को दाखिल होगे। उम्मीदवार 28 अगस्त तक अपने पर्चे वापस ले सकेंगे। समिति ने बताया कि मतदान दो चरणों में सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न एक बजे तथा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन रात नौ बजे से की जाएगी। चुनाव परिणाम आठ सितंबर को घोषित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: