मधुबनी : राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की समिति का निर्धारण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

मधुबनी : राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की समिति का निर्धारण

madhubani-committee-for-state-school-sports
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 22, अगस्त 2019, : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकारण तथा जिला प्रषासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय खेल यथा कबड्डी बालक अण्डर-14/अण्डर-17/अण्डर-19 व खो-खो बालक आयुवर्ग अण्डर-14/अण्डर-17 तथा रग्बी बालक अण्डर-14/अण्डर-17/ अण्डर-19 प्रतियोगिता मधुबनी मे आयोजित है। जिला खेल पदाधिकारी, विजय कुमार पंडित ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 38 जिला/एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र/खो-खो प्रतियोगिता में 30 जिला तथा रग्बी प्रतियोगिता में 22 जिला की सहभागिता होनी है। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी व प्रभारी की संख्या- 1320 /खो-खो में खिलाड़ी व प्रभारी की संख्या- 660 तथा रग्बी में खिलाड़ी व प्रभारी की संख्या-594 होगी। प्रतियोगिता के संचालनार्थ व आयोजननार्थ हेतु कबड्डी में 18 तकनीकि पदाधिकारी 06 चयन समिति सदस्य/खो-खो में 12 तकनीकी पदाधिकारी 04 चयन समिति सदस्य तथा रग्बी में 10 तकनीकि पदाधिकारी, 06 चयन समिति सदस्य विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति किये गये है। राज्य स्तरीय विद्यालय आयोजन समिति जिला पदाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में दिनांक-22.08.19 दिन गुरूवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।   उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष आयोजन समिति, मधुबनी के निर्देशानुसार विभिन्न समितियों एवं उप-समितियों का गठन कर समितियों के नोडल पदाधिकारी भी नामित, कार्य व दायित्व का निर्धारण कर दिया गया है। उद्घाटन, समापन समिति में नोडल पदाधिकारी के रूप में नजारत उपसमाहर्ता/स्वागत व सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी/मीडिया समिति के नोडल पदाधिकारी, श्री विजय कुमार पंडित, डी0पी0आर0ओ0, मधुबनी/चिकित्सा समिति के नोडल पदा0, सिविल सर्जन, मधुबनी/सुरक्षा व विधि-व्यवस्था में नोडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, सदर/साफ-सफाई व पेयजल समिति के नोडल पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0/जूरी ऑफ अपील समिति के नोडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी/आवासन व्यवस्था के नोडल पदाधिकारी, स्थापना उप-समाहर्ता,/परिवहन समिति के नोडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, आदि उप-समिति का गठन कर लिया गया है।   राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उच्च वि0 पंडौल/खो-खो प्रतियोगिता वाटसन उच्च वि0 के क्रीड़ा मैदान एवं रग्बी का प्रतियोगिता स्थल राज खेल मैदान, राजनगर होगा। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि तीनों विधाओं में प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व खिलाड़ी का आगमन होना प्रारंभ हो जायेगा। प्रतिभागियों तथा तकनीकी पदाधिकारी को कोई असुविधा न हो, इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक निदेश जारी कर दिये गये है।   इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला सिविल सर्जन/प्रधानाध्यापक, उच्च वि0, पंडौल/देवानंन्द/श्री अमित कुमार/श्री मनीष कुमार सिंह/श्री संतोष शर्मा/कार्यपालक अभियंता, पी0एच0ई0डी0/रोहित कुमार/सुश्री सुप्रिया राही/ अभिषेक कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: