पटना 1 सितंबर (आर्यावर्त संवाददाता) भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता काॅ. मुश्ताक अजीम का 60 वर्ष की उम्र में 31 अगस्त 2019 को निधन हो गया. वे कम्युनिस्ट आंदोलन के मशहूर नेता दिवंगत काॅमरेड तकी रहीम के छोटे लड़के थे. बचपन से ही वे कम्युनिस्ट आंदोलन से प्रभावित रहे. वे लंबे समय तक पटना नगर पार्टी संगठन से जुड़े रहे और बाटा मजदूर यूनियन के नेता रहे. वे फुलवारीशरीफ के हारून नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी मृत्यु की खबर सुनने के उपरांत पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, पटना नगर के सचिव व केंद्रीय कमिटी के सदस्य अभ्युदय, पटना नगर के माले नेता काॅ. मुर्तजा अली सहित कई वरिष्ठ पार्टी नेता उनके घर पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी व शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. भाकपा-माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य, पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता काॅ. स्वदेश भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल, वरिष्ठ माले नेता काॅ. केडी यादव, अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव काॅ. राजाराम सिंह आदि नेताओं ने भी दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि दी.
रविवार, 1 सितंबर 2019
बिहार : भाकपा-माले नेता काॅमरेड मुश्ताक अजीम का निधन, पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें