दरभंगा : लनामिविवि छात्र संघ 2019-20 का निर्वाचन कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 सितंबर 2019

दरभंगा : लनामिविवि छात्र संघ 2019-20 का निर्वाचन कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित

lnmu-student-election-postponed
दरभंगा (आर्यावर्त संवाददाता) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ,दरभंगा  छात्र संघ निर्वाचन की कोर कमिटी की बैठक  छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. रतन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।बैठक में निर्णय हुआ कि समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के कारण छात्र संघ चुनाव  2019-20 के अधिसूचित कार्यक्रम में आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर छात्र संघ  का निर्वाचन कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है ।विदित हो कि समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित महाविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों के प्रतिनियोजन एवं भवनों के अधिग्रहण हो रहे हैं।इन्हीं कारणों से प्रधानाचार्यों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आलोक में छात्र संघ  2019-20 का निर्वाचन कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित किया गया।बैठक में कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. चन्द्र भानु प्रसाद सिंह, सी सी डी सी प्रो. मुनेश्वर यादव, कुलानुशासक डाॅ. अजीत कुमार चौधरी, प्रो.अजीत कुमार सिंह एवं उप कुलानुशासक डाॅ. सुरेन्द्र प्रसाद सुमन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: