पीलीभीत (उप्र), 13 सितंबर, बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बीसलपुर पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर शुक्रवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बताया कि 11 सितंबर को देर शाम नाबालिग शौच के लिए घर के बाहर गई थी। घनश्याम व अनिल तमंचे के बल पर नाबालिग को उठा ले गए। उसको सात घंटे बंधक बनाए रखा और उसके साथ अश्लील हरकतें व बारी-बारी से दोनों ने बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर आज प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।
शनिवार, 14 सितंबर 2019
नाबालिग किशोरी के साथ तमंचे के बल पर बलात्कार
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें