झारखंड : नक्सल कमांडर हथियारों के साथ गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

झारखंड : नक्सल कमांडर हथियारों के साथ गिरफ्तार

naxal-commander-arrested-jharkhand
मेदिनीनगर (झारखंड), 17 सितंबर, पुलिस ने पलामू जिले के एक गांव में छिपकर रह रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (पीएलएफआई) के सशस्त्र स्वयंभू एरिया कमांडर मुकेश कुमार यादव उर्फ तूफान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश कुमार को हैदरनगर थानान्तर्गत करीमनडीह गांव से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वह लेस्लीगंज थानान्तर्गत एक गांव का निवासी है। उसकी छह विभिन्न उग्रवादी वारदात में चार वर्षों से तलाश थी। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक राइफल और एक मोबाइल सेट बरामद किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: