इस्लामाबाद 30 सितम्बर, पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान के समाचारपत्र डान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। करतारपुर गलियारे की शुरुआत आगामी नवम्बर माह में होगी। श्री कुरैशी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “ करतारपुर गलियारा एक महती योजना है और प्रधानमंत्री इसमें व्यक्तिगत रूचि ले रहे हैं।” उन्होंने कहा , “ विचार-विमर्श के बाद इसके उदघाटन के लिए सरकार ने डॉ. सिंह को आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया है। वह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे।” उन्होंने कहा , “ मैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में सरकार की ओर से उन्हें करतारपुर गलियारे के उदघाटन के लिए आमंत्रित करता हूं।” उन्होंने कहा कि सरकार डॉ. सिंह को औपचारिक लिखित आमंत्रण भेजने की भी इच्छुक है।
सोमवार, 30 सितंबर 2019
करतारपुर गलियारे के उदघाटन के लिए मनमोहन को बुलायेगा पाकिस्तान
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें