बांदा, 13 सितंबर, चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र की पनहाई रेलवे स्टेशन पर कथित रूप से बच्चा चोर समझ कर कुछ यात्रियों ने साधु वेषधारी एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मानिकपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। पनहाई रेलवे स्टेशन में साधु वेषधारी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग घूम रहे थे। कुछ यात्रियों ने गलतफहमी में आकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची डायल 100 सेवा की पुलिस ने घायल साधु को मानिकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार को ही उनकी मौत हो गयी। मिश्रा ने बताया कि मृत्यु पूर्व बयान उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका नाम रामभरोसे पुत्र रामनराज है और वह शाहजहांपुर जिले के निकाई गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वह रेलवे स्टेशन पर घूम फिर कर अपना बसर कर रहे थे। इसी बीच कुछ यात्रियों ने चोर-चोर कह कर उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया, ‘‘साधु की पिटाई बच्चा चोरी के शक में नहीं, बल्कि 'चोर' समझ कर की गई है।’’ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में गैर इरादतन हत्या की धारा-304 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
बच्चा चोर समझ कर बुजुर्ग साधु की पिटाई, साधु की मौत
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें