सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

saharsa-police-arrest-criminal
अरुण कुमार (आर्यावर्त)  सहरसा जिला के महिषी थाना पुलिस ने झिटकी लछमिनियाँ मुख्य मार्ग पर ऑल्टो कार समेत तीन युवक को लोडेड पिस्टल व एक दर्जन जिन्दा कारतूस,तीन मोबाईल,4 लीटर अंग्रेजी शराब सहित 25 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़ाये युवक में नवहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी रोहित झा,नवहट्टा थाना क्षेत्र के पट्टी वरगाँव निवासी मो० शमशुल उर्फ अनवर व सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुरवा गाँव निवासी समीर कुमार उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि मुरादपुर निवासी रोहित झा के ऊपर जिले के विभिन्न थाना में 19 मामला पूर्व से ही दर्ज है।अन्य और भी 2 मामले दर्ज किए गए हैं।ये अपराधी छवि का है।प्रेस वार्ता के मौके पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,महिषी थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार,बिहरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष द्रवेश कुमार सहित अन्य कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: