अरुण कुमार (आर्यावर्त) तेघड़ा थाना परिसर में रविवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई।इस बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी परमानंद पंडित ने की,जबकि संचालन थाना प्रभारी सुमन्त कुमार चौधरी ने किया।बैठक में सभी अखाड़ा के प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक को सम्बोधित करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर रामनिवास कुमार ने कहा कि मुहर्रम में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू किया गया है।अखाड़ा निकालने के लिए सभी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।लाइसेंस के अनुरूप घोषित मार्ग से ही जुलुस निकाला जाएगा।जुलस के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बीडीओ ने कहा कि पर्व कोई भी हो उसे शांतिपूर्वक व आपसी भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में आपकी भागेदारी महत्वपूर्ण है।बैठक में एसआई मनोज कुमार,गणेश प्रसाद, जनप्रतिनिधि रामस्वार्थ पासवान,प्रदीप राय, शालनी देवी,सनातन सिंह,अताउर्रहमान,मो० हसमत,मो० शमद,मो० इसराइल अंसारी,मो०अफरोज, मो०महताव,मो० जहाँगीर सहित काफी संख्या में मोहर्रम कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
सोमवार, 9 सितंबर 2019
बेगूसराय : मुहर्रम को लेकर तेघड़ा थाना में शांति समिति की हुई बैठक
Tags
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बेगूसराय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें