नयी दिल्ली, 12 सितंबर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच टकराव की खबरों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को दोनों नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ सरकार और संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राजस्थान की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था से जुड़े उनके एक बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी सब जानती हैं। दरअसल, पायलट ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर और अधिक गंभीर होना चाहिए क्योंकि लोगों को उससे बड़ी उम्मीद हैं। गहलोत और पायलट दोनों, सोनिया के नेतृत्व में हुई पार्टी की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
टकराव की खबरों के बीच सोनिया ने गहलोत और पायलट के साथ बैठक की
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें