बिहार : एक दिवसीय स्मॉल क्रिश्चियन कम्युनिटी नेशनल कंवेंशन 26 अक्टूबर को कोलकाता में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019

बिहार : एक दिवसीय स्मॉल क्रिश्चियन कम्युनिटी नेशनल कंवेंशन 26 अक्टूबर को कोलकाता में

तिनकोनवा पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर सुभाष सिंह कोलकाता जाने वाले हैं.यहां पर एक दिवसीय स्मॉल क्रिश्चियन कम्युनिटी नेशनल कंवेंशन 26 अक्टूबर को है. यहां की होली फैमिली चर्च, क्रिस्टोपुर में कंवेंशन   चलेगा. 
christian-convention
सुपौल, 24 अक्टूबर। इस जिले में है रोमन कैथोलिक चर्च. चर्च की परिधि क्षेत्र में है लतौना पल्ली.यहीं पर फादर सुभाष माइकल उर्फ फादर सुभाष सिंह का जन्म हुआ है.फादर सिंह मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के पुरोहित हैं. मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के बिशप जे.बी.ठाकुर के आशीर्वाद व मिस्सा पूजा में माइकल सिंह का पुरोहिताभिषेक  22 April 2014 को हुआ . विधिवत पुरोहित बनने के बाद एमएसडब्लू मास्टर ऑफ सोशल वर्क की पढ़ाई करने मुम्बई चले गए. मुम्बई में उच्चतर पढ़ाई खत्म करने के बाद फादर सुभाष सिंह को जिले के तिनकोनवा पल्ली में प्रथम पोस्टिंग की गयी. आजकल यहां के पल्ली पुरोहित हैं फादर सिंह. बता दें कि  तिनकोनवा पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर सुभाष सिंह कोलकाता जाने वाले हैं.यहां पर एक दिवसीय स्मॉल क्रिश्चियन कम्युनिटी नेशनल कंवेंशन 26 अक्टूबर को है. यहां की होली फैमिली चर्च, क्रिस्टोपुर में कंवेंशन   चलेगा. 

कोई टिप्पणी नहीं: