झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 23 अक्टूबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 23 अक्टूबर

झाबुआ में सुनिश्चित हार देख बचाव का रास्ता ढूंढ रहे कांग्रेस नेता ः राकेश सिंह

jhabua map
झाबुआ । वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ईवीएम पर शंका जताते हुए बैलेट पेपर से मतदान की वकालत करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस चुनाव परिणामों को लेकर आशंकित है। कांग्रेस नेताओं को झाबुआ उपचुनाव में पराजय का एहसास हो चुका है और इसीलिए वह अपनी हार को देखते हुए अभी से बचाव का रास्ता ढूंढने लगे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

भाजपा को ही आशीर्वाद देगी झाबुआ की जनता
उन्होंनेे कहा कि पिछले 10 माह में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने न तो किसानों को कर्जा माफ किया, न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला और न ही गरीबों का बिजली का बिल हॉफ हुआ। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए भाजपा सरकार के समय चलने वाली सारी जनहित की योजनाएं बंद कर दी हैं। पूरे प्रदेश में इस सरकार के खिलाफ असंतोष का वातावरण है। इसलिए झाबुआ उपचुनाव में क्षेत्र की जनता वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस को नकारकर भाजपा को ही अपना आशीर्वाद देगी।

अपने गांव में ही विकास नहीं कर पाए कांतिलाल भूरिया
श्री राकेश सिंह ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस के नेता श्री कांतिलाल भूरिया स्थानीय आदिवासियों को भ्रमित करते आए हैं। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में झाबुआ के आदिवासी भाइयों को यह महसूस हुआ था कि कांग्रेस उनका शोषण करती रही है। उनके उत्थान का वादा कर कांग्रेस उनसे वोट तो ले लेती थी,  लेकिन उस क्षेत्र के विकास की जब बात आती तो कांग्रेस दूर तक कहीं भी दिखाई नहीं देती। आदिवासी अंचल के विकास का काम भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार में हुआ। उन्होंने कहा कि झाबुआ से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने ही गांव तक विकास नहीं पहुंचा पाए, तो क्षेत्र की जनता उनसे क्या उम्मीद कर सकती है।

कांग्रेस ने किया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
 श्री सिंह ने विधायक श्री रमेश मेंदोला पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री झाबुआ में डेरा डालकर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाते रहे। अंतिम समय में मुख्यमंत्री कमलनाथ का दौरा सिर्फ इसलिए रखा गया, ताकि स्थानीय कर्मचारी और अधिकारी दबाव में रहें। प्रदेश सरकार ने अपने पक्ष में वातावरण बनाने के लिए पूरे सरकारी तंत्र को झोंक दिया, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया, लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। कांग्रेस को पता है कि जनता के मन में उसके प्रति कितना आक्रोश है

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्साहपूर्वक मतदान के लिए जताया झाबुआ के मतदाताओं का आभार

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने झाबुआ उपचुनाव में के लिए मतदान संपन्न होने पर क्षेत्र के मतदाताओं, चुनाव आयोग, पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही समग्र मीडिया को  दिये गये सहयोग के लिये  धन्यवाद दिया है।
श्री राकेश सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने जिस तरह मतदान के लिए उत्साह दिखाया और अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता का परिचय दिया, उससे हमारा लोकतंत्र और समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सुबह से लेकर मतदान समाप्त होने तक महिला-पुरूष, बुजुर्ग एवं युवा वर्ग के मतदाता अपनी बारी का उत्साहपूर्वक इंतजार करते रहे, उससे यह बात प्रमाणित हो गई है कि हर वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हो गए हैं। श्री राकेश सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मंशा का सम्मान करते हुए कठोर परिश्रम किया और लक्ष्य को शिरोधार्य कर संगठन की गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है, उसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन की मतगणना 24 अक्टूबर को
       
झाबुआ । निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उपचुनाव-2019 के लिये 24 अक्टूबर को मतगणना पाॅलिटेक्निक काॅलेज झाबुआ पर कराई जावेगी। मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जावेगी। मतगणना के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र झाबुआ की मतगणना के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी कराई जावेगी। वीडियो कव्हरेज में गणना कर्मियों की रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया, स्ट्राँग रूम खोलने की प्रक्रिया, ईव्हीएम का स्ट्राँग रूम से मतगणना कक्ष में अंतरण, मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं, मतगणना केन्द्र पर सामान्य मतगणना की प्रक्रिया तथा रिटर्निंग अधिकारी की मेज पर सामान्य सारणीकरण की प्रक्रिया, ईव्हीएम की दोबारा जांच की प्रक्रिया, मतगणना कक्ष एवं मतगणना केन्द्र के भीतर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना केन्द्र पर अभिकर्त्ताओं की उपस्थिति, परिणाम की घोषणा की प्रक्रिया राउण्डवार पूर्ण कराई जावेगी।  इस मतगणना के अंतर्गत की जाने वाली वीडियोग्राफी मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीडियो कैसेट भविष्य के संदर्भ हेतु सीलबंद कर रखी जावेगी। मतगणना की समूची प्रक्रिया की वीडियोग्राफी, वीडियोग्राफरों के माध्यम से की जावेगी। मतगणना हाल में कार्यालयीन रिकार्डिंग के अलावा पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी और प्रकार का कैमरा या वीडियोग्राफी वर्जित रहेगा। पत्रकारों या मीडिया को किसी प्रकार का कैमरा स्टेंड मतगणना हाल में लगाने की अनुमति नहीं होगी। भारत निर्वाचन द्वारा अधिकृत पास जिन्हें दिया जाएगा, केवल वही व्यक्ति हाथ का कैमरा रख सकेंगे। इसके अलावा वीडियो लेते समय किसी भी स्थिति में ईवीएम में वास्तविक मतों की फोटो कंधे या हाथ में लिए कैमरे द्वारा लेना वर्जित रहेगा। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की कराई गई वीडियोग्राफी की सीडी डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) द्वारा सुरक्षित रखी जाएगी।

मतगणना का दिन “ड्राय डे” रहेगा
       
झाबुआ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा द्वारा मतगणना दिवस के लिये सीआरपीसी की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया हैं। प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत 24 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस (ड्राय-डे) घ¨षित किया गया है। मतगणना दिवस पर शराब के विक्रय, वितरण क¨ प्रतिबंधित करते हुए संबंधित विधिक प्रावधान¨ं का सख्ती से पालन किया जाएगा। किसी निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना ह¨ने तक उस क्षेत्र के भीतर, ह¨टल, भ¨जनालय, पाठशाला, दुकान में अथवा किसी अन्य पब्लिक या प्रायवेट स्थल पर क¨ई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर अथवा वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न त¨ विक्रय अ©र न ही वितरित किया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति क¨ 6 माह के कारावास की सजा अथवा द¨ हजार रुपये के जुर्माने से या द¨न¨ं से दण्डित किया जा सकेगा।

मतगणना की शुरूआत डाक मतपत्रों की गिनती से होगी

झाबुआ । निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन 2019 के तहत 24 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की शुरूआत डाक मतपत्रो की गणना से होगी। लेकिन इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में डाले गये मतो की गणना शुरू करने के लिए डाक मतपत्रो की गणना खत्म होने का इंतजार नही किया जायेगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार ईव्हीएम के मतो की गणना का काम डाक मतपत्रो की गणना शुरू होने के आधा घंटे बाद शुरू किया जा सकेगा। हालाकि आयोग ने अपने निर्देशो में यह भी कहा है कि ईव्हीएम के आखरी दौर के पहले वाले चक्र (पेनल्टीमेट राउंड) के मतो की गणना का काम डाक मतपत्रों की गणना का काम खत्म हो जाने के बाद ही शुरू किया जाना चाहिए। आयोग के निर्देशो के अनुसार मतगणना राउंडवार संपन्न होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक प्रत्येक दौर में मतगणना की रेंडम जाँच करेंगे, इसके अलावा आयोग के रिकार्ड के लिए मतगणना कक्षो की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जायेगी। मतगणना के पूर्व गणना पर्यवेक्षक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के केरिंग केस के नंबर तथा मशीन पर अंकित नंबर का मिलान करेंगे और मशीन अभ्यर्थी के एजेंट को भी दिखायेंगे। साथ ही ईव्हीएम में लगी सील भी अभ्यर्थियों के ऐजेंटो को दिखाई जायेंगी। इसके बाद कंट्रोल यूनिट का टोटल बटन दबाकर डाले गये कुल मतो की संख्या ज्ञात की जायेगी, इसका मिलान पीठासीन अधिकारी द्वारा मत लेखा में दर्ज मतो की संख्या से किया जायेगा। मिलान नही होने पर जानकारी रिटर्निंग अधिकारी को दी जायेगी। इस स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी के आदेश के बाद ही आगे की मतगणना होगी।  विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के उपचुनाव प्रेक्षक के काउंटर हस्ताक्षर के बाद ही रिटर्निंग अधिकारी राउंडवार परिणामों की घोषणा करेंगे।

मतगणना केन्द्र में बिना पास प्रवेश निषिद्ध रहेगा

झाबुआ । विधानसभा क्षेत्र- 193 झाबुआ के उपनिर्वाचन 2019 के तारतम्य में आगामी 24 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के लिये मतगणना केन्द्र शासकीय पोलेटेक्निक काॅलेज झाबुआ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतगणना केन्द्र में बिना पासधारी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेंगे। साथ ही उन्हें अपने साथ पेन, डायरी के अतिरिक्त अन्य कोई भी वस्तु मोबाइल, कैमरा, पानी की बाटल आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा ने जानकारी दी कि मतगणना केन्द्र में प्रवेश हेतु बनाये गये मुख्य द्वारों से प्रेक्षक, मीडिया प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों व उनके गणना एजेंट, विशिष्ट अधिकारी तथा मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी प्रवेश कर सकेंगे।

निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट
  
झाबुआ । भारत निर्वाचन आयोग ने किसी भी निर्वाचन में केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों और सांसदों, विधानसभा एवं विधान परिषदों के सदस्यों तथा राज्य का सुरक्षा कवर प्राप्त किसी अन्य व्यक्ति को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता बनाने पर रोक लगाई है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ रहने वाले सुरक्षा कर्मियों को मतदान केन्द्र एवं मतगणना केन्द्र में प्रवेष की अनुमति नहीं दी जा सकती और न ही उनकी सुरक्षा को उनके सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति में खतरे में डाला जा सकता है। आयोग के मुताबिक सुरक्षा कवर वाले किसी व्यक्ति को निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता बनने के लिए सुरक्षा कवर वापस करने की अनुमति भी नहीं दी जा सकती है।

ईव्हीएम मषीनो को अभ्यर्थियों की उपस्थिति मंे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया
         
झाबुआ । विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन मंे मतदान हेतु उपयोग की गई ईव्हीएम मशीनों की वापसी के पश्चात अभ्यर्थियों की उपस्थिति में पालीटेक्निक काॅलेज झाबुआ में बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन एवं अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर के साथ सील कर दिया गया। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे चैकसी के लिए सशस्त्र बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाये गये है।

मतगणना केन्द्र पर चलेगा पता किसको कहां की करनी है गणना

झाबुआ । मतगणना प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना स्थल पहुंचने पर ही यह बताया जायेगा कि उन्हें विधानसभा क्षेत्र झाबुआ की किस टेबल पर मतों की गणना करनी है। मतगणना कार्य से संबद्ध सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु परिचय पत्र जारी किये जायेंगे। आयोग के निर्देश के मुताबिक मतगणना के दिन मतगणना अधिकारियों को मतगणना केन्द्र पर प्रातः 5 बजे पहुंचना होगा। गोपनीयता की दृष्टि से इन अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र या मतगणना टेबल नंबर की जानकारी पहले से नहीं दी जायेगी। चुनाव आयोग के प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना के लिए प्रातः 5 बजे एक स्थान पर तीसरे और अंतिम चरण के रेण्डमाईजेशन हेतु एकत्रित होंगे। इसी समय जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना हेतु जिले के प्रशिक्षित अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची प्रेक्षकों को सौंपेंगे।  इसमें गणना पर्यवेक्षक तथा अन्य गणना सहायकों के नामों की सूची होगी। इस दौरान प्रत्येक गणना अधिकारी को एक यूनिक सीरियल नंबर या कोड दिया जायेगा, जो एक तरह से लेवल्ड रहेगा। जिससे यह पता चलेगा कि उसमें उसकी श्रेणी मतगणना पर्यवेक्षक की है या मतगणना सहायक की।  रेण्डमाइजेशन का कार्य व्यक्तिगत (मैन्युअल) रूप से या फिर कम्प्यूटर के माध्यम से किया जायेगा। रेण्डमाइजेशन होने के तत्काल बाद निर्वाचन क्षेत्रवार पोस्टिग (नियुक्ति) सूचियां प्रातः 6 बजे संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपी जायेंगी। सभी प्रक्रियाओं में समय का विशेष ध्यान रखा जायेगा। जिससे आयोग द्वारा निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो सके। आयोग के निर्देशानुसार रिकार्ड के लिए मतगणना से संबंधित सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जायेगी।

मीडियाकर्मी मीडिया संेटर तक ही मोबाइल, लैपटाॅप ले जा सकेंगे-जिला निर्वाचन अधिकारी
        
झाबुआ । विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन 2019 की मतगणना 24 अक्टूबर को पोलेटेक्निक काॅलेज झाबुआ मे की जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा ने बताया कि निर्वाचन का अंतिम पडाव मतगणना है और किसी भी चीज का परिणाम महत्वपूर्ण होता है अतः आयोग द्वारा मतगणना के लिये जारी किये अनुदेशों व लागू किये गये अनुबंधों का कडाई से पालन करें। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा मतगणना स्थल पर प्राधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेंगे। मतगणना कार्य में लगाये जाने वाले कर्मचारियों को प्रातःकाल मतगणना स्थल में उपस्थिति देनी होगी। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। हर राउण्ड के टेबुलेशन के बाद उम्मीदवार/गणना अभिकर्ता को प्राप्त मतों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। मतगणना में हर राउण्ड के बाद टेबुलेशन सीट तैयार होगी जो उम्मीदवार को दी जायेगी। तदुपरांत अगले राउण्ड की गिनती शुरू होगी।

सेलफोन/मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
मतगणना स्थल पर सेलफोन, मोबाइल आदि अन्य वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहेगा, मतगणना स्थल पर मीडिया प्रतिनिधि मीडिया सेंटर तक मोबाइल, लेपटाप एवं संचार के लिये आवष्यक उपकरण ले जा सकेंगे। मतगणना कक्ष मे मषीन की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी प्रतिबंधित रहेगी। पत्रकारों या मीडिया को किसी प्रकार का कैमरा स्टेंड मतगणना हाल में लगाने की अनुमति नहीं होगी। भारत निर्वाचन द्वारा अधिकृत पास जिन्हें दिया जाएगा, केवल वही व्यक्ति हाथ का कैमरा रख सकेंगे। इसके अलावा वीडियो लेते समय किसी भी स्थिति में ईवीएम में वास्तविक मतों की फोटो कंधे या हाथ में लिए कैमरे द्वारा लेना वर्जित रहेगा। वह स्थान तक जहां कैमरा घूमता है, उस स्थान को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा पहले से बताया जाएगा। मीडिया प्रतिनिधि सिर्फ मीडिया रूम मे ही मोबाइल फोन का उपयोग कर पायेंगे। संपूर्ण गणना परिसर मे कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन का उपयोग नही कर पायेगा। मीडिया प्रतिनिधि 5-5 के समूह मे अधिकृत अधिकारी के साथ प्रत्येक विधानसभा के गणना कक्ष मे 5-5 मिनट तक रूककर निरीक्षण कर पायेंगे। किसी भी व्यक्ति द्वारा उदण्डता करने पर कडी कार्यवाही होगी।

फेसबुक एवं ट्विटर पर भी उपलब्ध रहेगी राउंडवार जानकारी
        
झाबुआ ।  विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उपचुनाव की मतगणना परिणाम की राउंड वार जानकारी तत्काल सोषल मीडिया पर भी पोस्ट की जायेगी। आमजन कलेक्टर झाबुआ के फेसबुक पेज /collectorjhabua एवं जनसंपर्क झाबुआ के फेसबुक पेज /projansamparkjhabua पर देख सकते है। इसके साथ ही कलेक्टर झाबुआ के ट्विटर अकाउंट collectorjhabua/jansamparkmp.com जनसंपर्क कार्यालय के ट्विटर अकाउंट projhabua/jansamparkmp.com  पर भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

काउटिंग टेबल पर नियुक्त किये जा सकेंगे मतगणना एजेन्ट मतगणना एजेन्ट को मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी

झाबुआ । विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उपचुनाव की मतगणना में जितनी मतगणना टेबल होगी उतने ही मतगणना एजेन्ट उम्मीदवार द्वारा नियुक्त किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर मतगणना के अवलोकन के लिए भी एक काउंटिंग एजेंट की नियुक्ति की अनुमति होगी। इसके अलावा उम्मीदवार उस स्थान पर भी अपना गणना अभिकत्र्ता नियुक्त कर सकेगा जहां डाकमत पत्रों की गिनती की जायेगी। मतगणना में कोई भी उम्मीदवार अपने मतगणना एजेन्ट की नियुक्ति प्रारूप 18 में एक ही नियुक्ति पत्र द्वारा कर सकता है। उस दशा में सभी मतगणना एजेन्टों से यह अपेक्षा की गई है कि वे उस नियुक्ति पत्र पर नियुक्ति की स्वीकृति के रूप में हस्ताक्षर करें। उम्मीदवार को ऐसे मतगणना एजेन्टों की फोटो सहित सूची रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना के लिए नियत तारीख के तीन दिन पहले शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सूची मिलने पर प्रत्येक एजेन्टों के लिए पहचान पत्र तैयार करवायेंगे। उन्हें यह शक्ति भी दी गई है कि मतगणना हॉल में प्रवेश के पूर्व मतगणना एजेन्ट की जाँच कर सके। मतगणना एजेन्ट एक बार मतगणना हॉल में प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं जा सकेंगे। गणना केन्द्रों में मतदान एजेन्ट को मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

उम्मीदवार के गणना अभिकत्र्ताओं को दी जायेगी चक्रवार परिणाम की फोटो कॉपी

झाबुआ । भारत निर्वाचन आयोग के मतगणना में पारदिर्शता बरतने के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उपचुनाव की मतगणना के लिए तय प्रत्येक गणना कक्ष में उपस्थित गणना अभिकत्र्ताओं को उस गणना मेज के प्रारूप 17-सी के भाग-दो में तैयार प्रत्येक चक्र के परिणाम की फोटो प्रति प्रदान की जायेगी जिस टेबल पर उसे उम्मीदवार द्वारा नियुक्त किया गया है। मतगणना कक्ष में प्रत्येक काउंटिंग टेबल पर उपस्थित उम्मीदवारों के अभिकत्र्ताओं से संबंधित काउंटिंग सुपरवाईजर द्वारा मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद प्रारूप 17-सी के भाग-दो में तैयार परिणाम पत्र पर हस्ताक्षर लिये जायेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारूप 17-सी के भाग-दो को दो प्रतियों में तैयार किया जायेगा। प्रारूप 17-सी के भाग-दो की एक प्रति रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को चक्र में पड़े कुल मतों की गणना के लिए सौंपी जायेगी। आयोग के निर्देशानुसार प्रारूप 17-सी के भाग-दो की दूसरी प्रति को गणना टेबल से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विशेष रूप से नियुक्त अधिकारी द्वारा प्राप्त किया जायेगा और काउंटिंग टेबल पर बैठे हुए मतगणना अभिकत्र्ताओं को वितरित करने के लिए उसकी फोटो प्रतियां बनवायेगा। आयोग ने फोटो कॉपी का प्रबंध यथासंभव गणना कक्ष में करने के निर्देश भी दिये।

विधानसभा उप निर्वाचन की गणना हेतु 14 टेबल लगाई जायेगी , 26 राउंड मे होगी गणना पूर्ण
      
झाबुआ । विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उपनिर्वाचन 2019 की मतगणना कार्य हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिये जारी किये अनुदेशों के अनुसार मतगणना का कार्य शासकीय पोलेटेक्निक कालेज झाबुआ में 24 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा मतगणना स्थल पर प्राधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेंगे। मतगणना कार्य में लगाये जाने वाले कर्मचारियों को प्रातः 5 बजे मतगणना स्थल में उपस्थिति देनी होगी। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। हर राउण्ड के टेबुलेशन के बाद उम्मीदवार/गणना अभिकर्ता को प्राप्त मतों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के लिए मतगणना हेतु 14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना में हर राउण्ड के बाद टेबुलेशन सीट तैयार होगी जो उम्मीदवार को दी जायेगी। तदुपरांत अगले राउण्ड की गिनती शुरू होगी। मतगणना कार्य 26 राउंड मे पूर्ण होग।

कोई टिप्पणी नहीं: