लातूर ग्रामीण विस चुनाव मे नोटा का बना रिकॉर्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 अक्तूबर 2019

लातूर ग्रामीण विस चुनाव मे नोटा का बना रिकॉर्ड

nota-second-in-latur
मुंबई 24 अक्टूबर, महाराष्ट्र के लातूर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के धीरज विलासराव देशमुख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नोटा पर जीत दर्ज की।चुनावों में मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प शामिल किए जाने के बाद संभवतः यह पहला मामला है, लेकिन वास्तविक और दिलचस्प तथ्य यही है कि लातूर ग्रामीण विधानसभा चुनाव में नोटा दूसरे स्थान पर रहा जबकि अन्य प्रमुख दल इससे पिछड़ गये।चुनाव के विस्तृत परिणाम के मुताबिक श्री धीरज विलासराव को 1,35,006 वोट मिले जबकि नोटा के खाते में 27,500 मत पड़े। शिवसेना उम्मीदवार सचिन उर्फ रवि रामराजे देशमुख को 13,524 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। वंचित बहुजन अगाड़ी प्रत्याशी दोने मंचकराव बलिराम को 12,966 मत मिले और वह चौथे स्थान पर सिमट गये।

कोई टिप्पणी नहीं: