बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बृहस्पतिवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आयेंगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 अक्तूबर 2019

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बृहस्पतिवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आयेंगी

shekh-hasina-will-come-india
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को भारत आयेंगी। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हसीना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों का आदान-प्रदान किया जाना है और दोनों प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से वीडियो लिंक के माध्यम से तीन द्विपक्षीय परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।’’  बांग्लादेश और भारत में संसदीय चुनाव होने के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा होगी। हसीना विश्व आर्थिक मंच द्वारा तीन और चार अक्टूबर को आयोजित भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन की मुख्य अतिथि भी होंगी। अधिकारियों ने बताया कि मोदी और हसीना द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: