अमित शाह चतरा और गढ़वा में चुनावी सभा करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

अमित शाह चतरा और गढ़वा में चुनावी सभा करेंगे

amit-shah-will-be-in-jharkhand
रांची, 27 नवंबर, केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को चतरा और गढ़वा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह बृहस्पतिवार की सुबह राँची आयेंगे और यहां से वह चतरा और गढ़वा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सभाएं करने जायेंगे। भाजपा के कार्यक्रम विभाग के रविनाथ किशोर ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल राँची पहुँचकर शाह हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे चतरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्र 1.30 बजे गढ़वा में भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: