मुंबई, 11 नवंबर, दिग्गज अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर 25 वर्षों के बाद हिंदी नाटक “कसूर” के साथ नाट्यमंच पर वापसी करने को तैयार हैं। आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस नाटक का प्रस्तुतकर्ता बुक माई शो है। अमोल पालेकर के साथ इसका लेखन और सह निर्देशन संध्या गोखले ने किया है। इस नाटक में पालेकर सेवानिवृत्त एसीपी का किरदार निभाएंगे। पालेकर ने कहा, “इस नाटक की कहानी कई ट्वीस्टों के साथ दर्शकों को भटकाएगी। पर्दा गिरने के बाद भी इसका प्रभाव दर्शकों के दिमाग पर बना रहेगा।” इस माह 24 नवंबर को अपने जीवन के 75 वर्ष पूरे कर रहे अभिनेता ने कहा कि यह नाटक लेकर मंच पर आना उनकी बहुत पुरानी इच्छा थी।
सोमवार, 11 नवंबर 2019
25 सालों बाद मंच पर अमोल पालेकर की वापसी
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें