कांग्रेस और झामुमो के बहकावे में न आए झारखंड की जनता : नड्डा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

कांग्रेस और झामुमो के बहकावे में न आए झारखंड की जनता : नड्डा

avoid-influence-of-congress-and-jmm-nadda
लातेहार, 22 नवंबर , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज कहा कि झारखंड के लोगों को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बहकावे में न आने की नसीहत देते हुए कहा कि इन दलों का एकमात्र सिद्धांत वोट बैंक की राजनीति है।श्री नड्डा ने यहां भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “झामुमो और कांग्रेस के लोग झारखंड के लोगों को बरगलाने का प्रयास करेंगे। झूठ का रोना रोयेंगे लेकिन आपको उनके बहकावे में नहीं आना है।“ उन्होंने जम्मू-काश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि देश अंधेरे में था। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही थी।भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि तुष्टिकरण ही कांग्रेस का सिद्धांत था। तीन तालाक कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का ही परिणाम था। इसके समाप्त होने का लाभ मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा है। भाजपा ने तुष्टीकरण की इस नीति को उखाड़ फेंका और सभी को बराबर का हक देने के लिए कार्य कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: