बंगलादेश की भारत पर टी-20 में पहली ऐतिहासिक जीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 नवंबर 2019

बंगलादेश की भारत पर टी-20 में पहली ऐतिहासिक जीत

bangladesh-s-first-historic-victory-over-india-in-t20
नयी दिल्ली, 03 नवम्बर, विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की नाबाद 60 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत बंगलादेश ने राजधानी दिल्ली के प्रदूषण और भारत की चुनौती पर रविवार को सात विकेट की शानदार जीत से काबू पाते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बंगलादेश की भारत पर टी-20 में यह पहली ऐतिहासिक जीत रही।बंगलादेश ने इससे पहले भारत से आठ मैच गंवाए थे लेकिन नौंवें मुकाबले में उसने शानदार जीत हासिल की। भारत ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में छह विकेट पर 148 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन बंगलादेश ने रहीम की शानदार पारी से 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। बंगलादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने विजयी छक्का मारा। रहीम अपनी मैच विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने।

कोई टिप्पणी नहीं: