भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 नवंबर 2019

भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता

bhupinder-singh-hooda-appointed-as-clp-leader-in-haryana
नयी दिल्ली, 02 नवम्बर, कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने आज बताया,“ श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है ।”पूर्व मुख्यमंत्री को हरियाणा में कांग्रेस दल का नेता चुने जाने का ऐलान श्री आजाद ने आज कांग्रेस के महासचिव के वी वेणुगोपाल और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा की मौजूदगी में किया।हरियाणा के नव निर्वाचित विधायकों की शुक्रवार को हुई बैठक में विधायक दल का नेता बनाये जाने फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया था।हरियाणा के विधायकों की बैठक कल सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में हुई । कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी ने बैठक के लिए पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में भेजा था । बैठक में विधायकों ने विधायक दल नेता चुने जाने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ दिया ।हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे । चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) 40 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रुप में उभरी थी । कांग्रेस को 31 और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को दस सीटें मिलीं।भाजपा ने सरकार बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला की पार्टी से गठबंधन किया। मनोहर लाल खट्टर ने दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ ली है जबकि श्री चौटाला उपमुख्यमंत्री बने हैं। शेष मंत्रिमंडल का गठन अभी नहीं हुआ है ।

कोई टिप्पणी नहीं: