झारखंड विधानसभा के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की घोषणा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 नवंबर 2019

झारखंड विधानसभा के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की घोषणा की

bjp-announced-52-candidates-for-jharkhand-assembly
नयी दिल्ली 10 नवम्बर, भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज यहां 52उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगायी गयी थी।पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि समिति ने राज्य में विधानसभा के चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों के नामों का अनुमोदन कर उनकी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।उन्होंने कहा कि बैठक में श्री मोदी के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह , सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, और चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: