मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिले के बिस्फी के पतौना ओ पी थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिबौल में ड्यूटी में तैनात बीएमपी के जवान ने अपने साथी के सर्विस राइफल से सोमवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। खबर पाते ही मधुबनी के आरक्षी अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश, बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन, और बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार, बिस्फी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विस्तार से अनुसंधान प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक बीएमपी के जवान का नाम 30 वर्षीय रंजीत कुमार यादव पिता सूबेदार यादव घर रतनबीघा थाना कुर्था जिला अरवल जिला का रहने वाला था। बताया गया कि वह 2013 बैच का सिपाही था। मधुबनी में उसकी प्रथम पोस्टिंग हाल ही में हुई थी। मृतक बीएमपी जवान रंजीत कुमार को बिस्फी थाना के सिवौल गांव में महाबीरी झंडा और जुलुस ए मोहम्मदी में डिउटी के लिए जिले से भेजा गया था। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय शिबौल में उसने अपने साथी सिपाही आमोद कुमार झा के रखी राइफल से सर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली । घटना सुबह पौने दस बजे की वतायी जा रही है। मृतक सिपाही के साथ चार राइफल पार्टी और चार लाठी पार्टी भी सिवौल के विद्यालय के कमरे में ठहरे थे। घटना के संबंध में आरक्षी अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतक जवान कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था वे अपने साथी के सर्विस राइफल से आज गोली मारकर आत्महत्या कर ली है वैसे मृतक जवान लाठी पार्टी के रूप में यहां तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही सर्व प्रथम बेनीपट्टी एसडीपीओ पुष्कर कुमार ,एसडीओ मुकेश रंजन ,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार घटना स्थल पर पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया।इसी बीच एसपी डॉ सत्यप्रकाश भी घटना स्थल पर पंहुचे।एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने स्थिति की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि यंहा पर एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी है।जो यंहा की स्थिति से पूरी तरह अवगत होकर जानकारी देंगे।उन्होंने ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतक सिपाही के परिजनों को नियम के अनुसार सरकारी सहायता दी जायेगी।मौके पर बिस्फी सीओ प्रभात कुमार. बिस्फी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान.पतौना ओपी अध्यक्ष बिजय कुमार पासवान.औंसी ओपी अध्यक्ष कुणाल कुमार.भी मौजूद थे।
सोमवार, 11 नवंबर 2019
मधुबनी : ड्यूटी में तैनात बीएमपी के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें