प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 17 नवंबर 2019

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा की

cji-visit-venkateshwara-temple
तिरुपति (आंध्रप्रदेश), 17 नवंबर, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रविवार को यहां तिरुमाला के पास भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि गोगोई और उनकी पत्नी रूपांजलि गोगोई ने यहां भोर (अल सुबह) में मशहूर पर्वतीय मंदिर में पूजा की। रविवार को मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे गोगोई एवं उनकी पत्नी का मंदिर के मुख्य पुजारियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की देखरेख वाले मंदिर में पूजा करने के बाद वह दिल्ली के लिये रवाना हो गये।  प्रधान न्यायाधीश ने शनिवार को मंदिर में पूजा की। उन्होंने शनिवार को यहां तिरुचनूर के पास स्थित देवी श्री पद्मावती के मंदिर में भी दर्शन किये।

कोई टिप्पणी नहीं: