महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देने का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देने का आरोप

complaint-for-triple-talaq
संभल (उप्र), 29 नवंबर, हयातनगर थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर व्हाट्सऐप से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उम्मन नाज की अलीगढ में 2016 में रफी सिद्दीकी से शादी हुई थी। वह पति के साथ कुछ समय दुबई में भी रही। नाज का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले कार और नकद राशि दहेज में मांग रहे थे। उसने आरोप लगाया कि पति ने 22 नवंबर को दुबई से व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने प्राथमिकी गुरुवार को लिखी। सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: