जमशेदपुर : निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

जमशेदपुर : निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक

dm-jamshedpur-meeting-for-election
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई। आज के बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव 2019 में होने वाले नामांकन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को जानकारी दी गई तथा नामांकन के समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना है इस संबंध में अवगत कराया गया। नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही होगा। अपराह्न 3 बजे तक नामांकन कक्ष में जितने भी प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे उन सभी का नामांकन होगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2019 के द्वितीय चरण के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के 6 विधानसभा क्षेत्र में मतदान 7 दिसंबर को होना है। इस क्रम में 11 नवंबर 2019 से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी वहीं नामांकन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2019 है। 19 नवंबर 2019 को स्क्रूटनी और 21 नवंबर 2019 को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 44-बहरागोड़ा और 45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया घाटशिला अनुमंडल कार्यालय जबकि 46-पोटका  और  49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के लिए नामांकन समाहरणालय में होगा। 47-जुगसलाई विधानसभा के लिए नामांकन विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय में होगा वहीं 48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लिए अनुमंडल कार्यालय धालभूम में नामांकन होगा। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, अपर उपायुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, निदेशक एनईपी, नजारत उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी जमशेदपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी पटमदा एवं डुमरिया उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: