नयी दिल्ली 14 नवंबर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई गणमान्य लोगों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी 130वीं जयंती पर गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मूखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।श्री कोविंद ने ट्वीट करके अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा,“ देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर नमन करता हूं। राष्ट्रपति भवन में आज बच्चों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं। ”श्री नायडू ने पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा,“ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जंयती पर विनम्र श्रद्धांजलि। सभी प्यारे बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई। आज हम यह व्रत लें कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वे एक साकारात्मक वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकें।”श्री मोदी ने ट्वीट कर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में कहा,“ हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”श्रीमती गांधी, डॉ सिंह, राहुल गांधी, डॉ अंसारी के साथ ही कांग्रेस के कई सांसदों तथा वरिष्ठ नेताओं ने यहां पंडित नेहरू की समाधि शांति वन जाकर उन्हें पुष्पांजलि दी।इस दौरान एक सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
कृतज्ञ राष्ट्र ने नेहरू को 130 वीं जयंती पर किया नमन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें