लालू की जमानत पर शुक्रवार को होगी सुनवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

लालू की जमानत पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

hearing-on-lalu-bail
रांची, सात नवंबर, झारखंड उच्च न्यायालय चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। यह मामला दुमका कोषागार से गबन का है। न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ लालू की जमानत याचिका पर आठ नवंबर को सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को पीठ से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था, जिसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तिथि निर्धारित की थी।  बृहस्पतिवार को इस मामले में सीबीआई की ओर से प्रति शपथ पत्र दायर किया गया। लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं। वह फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: