जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) झारखंड राज्य के स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आज उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज झारखंड राज्य तथा झारखंड वासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमलोग प्रेरणा ले सकते हैं, उन्होने जो योगदान एवं बलिदान दिया उसका स्मरण कर राज्य को एकता एवं उन्नति की राह पर ले जा सकते हैं। यह ऐसा अवसर है जब हम ना केवल उन बलिदानों को याद करते हैं बल्कि ये संकल्प भी लेते हैं कि उनके बताए रास्तों पर हम चल सकें तथा राज्य की उन्नति के लिए अपने तरफ से प्रयास कर सकें।
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019
जमशेदपुर : झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें