जेएनयू के प्रशासन ने प्रशासनिक खंड में तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज करवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

जेएनयू के प्रशासन ने प्रशासनिक खंड में तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज करवाई

jnu-administration-lodge-fir-against-student
नयी दिल्ली, 15 नवंबर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रशासन ने प्रशासनिक खंड में तोड़फोड़ के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि बृहस्पतिवार को रात 11 बजे शिकायत दर्ज करवाई गई। इसमें वीडियो और फोटो के सबूत भी दिए गए। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है। बुधवार को छात्र होस्टल फीस में वृद्धि के बारे में कुलपति से बात करने के लिए प्रशासनिक खंड में घुस गए थे। यहां की दीवारों पर उन्होंने कुलपति के बारे में कई बातें लिखी थीं। बृहस्पतिवार को परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में पैरों की ओर कई आपत्तिजनक संदेश भी लिखे हुए थे जिनका लक्ष्य दक्षिणपंथी संगठन थे। प्रतिमा का अब तक अनावरण नहीं हुआ है। छात्रों के विरोध के बाद जेएनयू ने फीस वृद्धि को आंशिक रूप से वापस लेने की घोषणा की लेकिन छात्रों ने इसे आंखों में धूल झोंकने जैसा बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: