बिहार : रामजन्म भूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में दो करोड़ रूपए दान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 नवंबर 2019

बिहार : रामजन्म भूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में दो करोड़ रूपए दान

kishor-kunal-donate-2-crore-for-ram-mandir
पटना,10 नवम्बर। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने घोषणा की है कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में दो करोड़ रूपए दान करेंगे। प्रत्येक साल पांच में 10 करोड़ रूपए देंगे। इसके अलावे भव्य मंदिर निर्माण होने तक नि:शुल्क भोजन रात-दिन उपलब्ध कराया जाएगा।   बताते चले कि आचार्य किशोर कुणाल भारत के बिहार राज्य से भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अपने पुलिस करियर के दौरान, उन्हें अयोध्या विवाद पर विश्व हिंदू परिषद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बीच मध्यस्थता करने के लिए प्रधान मंत्री वी.पी. सिंह द्वारा विशेष ड्यूटी पर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। 10     अगस्त 1950 (आयु 69 वर्ष) को जन्म लेने वाले आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या राम जन्मभूमि का शोधकर्ता भी हैं। उनके शोध को सर्वोच्च न्यायालय के विद्वान न्यायाधीशों ने उपयोग किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: