धनबाद : भय का आतंक से मुक्त होगा बाघमारा व्यवस्था परिवर्तन आवश्यक : महागठबंधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 नवंबर 2019

धनबाद : भय का आतंक से मुक्त होगा बाघमारा व्यवस्था परिवर्तन आवश्यक : महागठबंधन



धनबाद/कतरास (आर्यावर्त संवाददाता) रोजगार  की कमी नही है अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो बाघमारा का विकास होगा।व्यवस्था अव्यवस्था का परिवर्तन  होगा । जनता भय मुक्त होकर मतदान करे। उक्त बातें कतरास के कांग्रेस कार्यलय में महागठबंधन की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सह महागठबंधन प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने कहा।श्री महतो ने कहा कि बाघमारा में अब किसी का एकछत्र राज्य नही रहेगा।यहाँ अब जनता का राज स्थापित होने वाला है। पूर्व विधायक ओ पी लाल ने कहा कि बाघमारा अब गांधी प्रखंड नही गुंडा प्रखंड बन गया है विधायक के चलते।जहाँ तहाँ जबरन झंडा लगाकर क्या दिखाना चाहते है विधायक ।कांग्रेस के स्टार प्रचारक सह प्रदेश सचिव  रणविजय सिंह ने कहा कि ब्राह्मण वोट किसी की बपौती नही,विधायक का जमानत जब्त होगी।यह जनता चुनाव लड़ रही है।मई के माहौल कायम है।झा मु मो नेता अजमूल पलायन रोकना है बाघमारा में बदलाव होगा, रोजगार मिलेगा,2014 के बाद बाघमारा की गलती जनता नाही दोहराइयेगी।एक व्यकि ढुल्लू महतो कचड़ा से कोयला तक उठा रहा है।विधयाक ने बाघमारा को खोखला किया।गुंजन सिंह ने कहा कि बाघमारा की कार्यकर्ता की इज्जत आबरू पर हाथ डालने का कार्य करते है।आजादी के बाद बाघमारा में ढुल्लू का ख़ौफ़ है,जिसे जनता जबाब देगी 16 को।बाघमारा की जनता की जीत होगी।राजद के प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी को जितना है।कांग्रेस के महिला जिला अध्यक्ष सिता राणा ने कहा कि डर कर नही डट कर विरोध करेंगे।कमला कुमारी ने कहा कि  विधायक से बड़ा माफिया कौन है जनता बतायेगी।कमल नही हाथ का पताका लाहरेगा ।माँ बहन को बचाना है तो जलेश्वर महतो को जितना है।मौके पर ,शकील अहमद,पुनीता चौधरी, कमला कुमारी,जियाउल हक,रोबिन पाल,इकबाल,शिबू मांझी,सुबाष बंसल,सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: