मेघालय में मछली की एक नयी प्रजाति की खोज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 नवंबर 2019

मेघालय में मछली की एक नयी प्रजाति की खोज

new-fish-discover-in-meghalaya
शिलांग, 30 नवंबर, मेघालय के पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले में मछली की एक नयी प्रजाति का पता चला है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शिलांग के लेडी कीन कॉलेज के प्रोफेसर खलुर मुखिम के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के एक दल ने वाह्बलेइ नदी की उपनदी त्वाह्दिदोह से शिस्तुरा सिंगकई नाम की मछली की नयी प्रजाति की खोज की। मुखिम ने बताया कि मछली के नर और मादा दोनों लिंगों पर काले रंग की पार्श्विक धारियों के साथ सुनहरे-भूरे रंग की त्वचा है।  उन्होंने बताया कि मछली के नमूने कोलकाता में भारतीय प्राणि सर्वेक्षण और गुवाहाटी में गौहाटी यूनिवर्सिटी म्यूजियम ऑफ फिशेज को भेजे गए हैं। मुखिम ने पहले मछली की नयी दृष्टिबाधित प्रजाति की खोज की थी जो राज्य के पूर्वी जयंतिया पर्वतीय जिले में चूना पत्थर की एक गुफा के 1,600 फुट भीतर रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: