धनबाद : विधानसभा चुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों ने किया नामांकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 नवंबर 2019

धनबाद : विधानसभा चुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

13 ने खरीदा नॉमिनेशन फॉर्म
nomination-dhanbad
16 दिसंबर 2019 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज 38 सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम के समक्ष आनंद महतो (मार्क्सिस्ट कोर्डिनेशन), हफिजुद्दीन अंसारी (समाजवादी पार्टी), फुलचंद मंडल (झारखंड मुक्ति मोर्चा), देव नाथ सिंह (आम आदमी पार्टी), सदानंद महतो (आजसू पार्टी), इंद्रजीत महतो (भाजपा) तथा मुख्तार अहमद (ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
एक प्रत्याशी विष्णु महतो ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।

39 निरसा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री संदीप कुमार दोराईबुरू के समक्ष अपर्णा सेनगुप्ता (भारतीय जनता पार्टी) तथा अरूप चटर्जी मार्क्सिस्ट (कोर्डिनेशन) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बामापद बाउरी तथा बाम्पी चक्रवर्ती ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।

40 धनबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री राज महेश्वरम के समक्ष राज सिन्हा (भारतीय जनता पार्टी), राम विनय सिंह (हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा), विपिन कुमार (जनता दल यूनाइटेड), विकास रंजन (लोक जनशक्ति पार्टी) तथा निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश्वर महतो उर्फ अर्जुन महतो एवं उमेश पासवान ने नामांकन किया।
निर्दलीय प्रत्याशी संजय पासवान तथा राजीव रंजन शर्मा एवं भारतीय दलित पार्टी के मोहम्मद फैसल खान ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।

41 झरिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री अनिल कुमार के समक्ष रागिनी सिंह (भाजपा), अवधेश कुमार (आजसू पार्टी), संजीव सिंह (निर्दलीय), जानकी देवी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) तथा विजय कुमार राय (समाजवादी पार्टी) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
रुदल पासवान और मोहम्मद आलम अंसारी ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा। 

42 टुंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री सतीश चंद्र के समक्ष द्वारका प्रसाद लाल (निर्दलीय), किशोर कुमार तिवारी (जनता दल यूनाइटेड) तथा मथुरा प्रसाद महतो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी मोती लाल मुर्मू, मुन्ना विश्वकर्मा तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के गोपाल मांझी ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।

43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संजय कुमार भगत के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी इंदु देवी तथा भारतीय जनता पार्टी के ढुलू महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नितेश ठक्कर तथा कार्तिक महतो ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।

कोई टिप्पणी नहीं: