जम्मू के एक मंदिर में पुजारी मृत मिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 16 नवंबर 2019

जम्मू के एक मंदिर में पुजारी मृत मिला

pujari-found-dead-jammu
जम्मू, 16 नवंबर, जम्मू के एक मंदिर में शनिवार को 65 वर्षीय एक पुजारी मृत मिले। उनकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने बताया कि पुजारी परगट नाथ मृत मिले और उनके सिर पर चोट के निशान थे। वह कई सालों से टोफ शरखनिया क्षेत्र के मंदिर के पुजारी थे और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: