राहुल ने उद्धव को शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र में धर्मनिरपेक्ष सरकार का विश्वास जताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

राहुल ने उद्धव को शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र में धर्मनिरपेक्ष सरकार का विश्वास जताया

rahul-congratulate-uddhav
नयी दिल्ली, 28 नवंबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को शुभकमानाएं दीं और शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाने के लिए खेद जताया। उद्धव को लिखे पत्र में गांधी ने यह भरोसा भी जताया कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस मिलकर एक स्थिर, धर्मनिरपेक्ष और जनहित वाली सरकार देंगी। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की शाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे । उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राज्य में तीनों पार्टियां मिलकर नयी सरकार बना रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: