मधुबनी : जिले की बेटी साक्षी ने राजनीति विज्ञान में जीत स्वर्ण पदक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

मधुबनी : जिले की बेटी साक्षी ने राजनीति विज्ञान में जीत स्वर्ण पदक


प्रथम श्रेणी में प्रथम आ कर रोशन किया जिले का नाम
sakshi-won-gold-medal-in-inmu
बेनीपट्टी/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के बेतौना गाँव की साक्षी कुमारी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली  मनोज कुमार झा एवं माधवी कुमारी की पुत्री साक्षी कुमारी ने दीक्षांत समारोह में राज्यपाल फागू चौहान के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने माता पिता व परिजनों के साथ गांव, प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन की है।  साक्षी की इस सफलता से बेतौना व बेनीपट्टी सहित जिले में हर्ष का माहौल व्याप्त है. जिले के बुद्धिजीवियों ने साक्षी को अग्रिम सफलता के लिए शुभकामना दी है.

कोई टिप्पणी नहीं: