भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लगभग पचास हजार से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरे इस स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सेल्फी लेकर सबका दिल जीत लिया। ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह तस्वीर साझा की है। उन्होंने बीसीसीआई और सचिव जय शाह को टैग करते हुए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'पिंक बॉल टेस्ट के लिए ईडन गार्डंस में जबरदस्त माहौल।' गौरतलब है कि दूसरे व ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में भारतीय तेज आक्रमण के आगे बांगल्देशी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। बांग्लादेश की पहली पारी में महज 106 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच, उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए।
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019
सौरव गांगुली ने सेल्फी लेकर जीता दिल
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें