निशानेबाज चिंकी यादव ने भारत को 11वां ओलंपिक कोटा दिलवाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

निशानेबाज चिंकी यादव ने भारत को 11वां ओलंपिक कोटा दिलवाया

shooter-chinki-get-olympic-kota
दोहा, आठ नवंबर, चिंकी यादव ने शुक्रवार को यहां 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में जगह बनाकर भारत को निशानेबाजी में 11वां ओलंपिक कोटा दिलाया।  चिंकी ने क्वालीफिकेशन में 588 अंक बनाये जिसमें एक ‘परफेक्ट 100’ भी शामिल है। वह थाईलैंड की नेपहासवान यांगपाइबून (590) के बाद दूसरे स्थान पर रही।  यह 21 वर्षीय निशानेबाज अब आठ महिलाओं के फाइनल में भाग लेगी।  भारत के लिये यह 25 मीटर पिस्टल में दूसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले राही सरनोबट ने इस साल के शुरू में म्यूनिख में विश्व कप में पहला कोटा हासिल किया था।  इस स्पर्धा में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनुराज सिंह (575) और नीरज कौर (572) क्रमश: 21वें और 27वें स्थान पर रही। 

कोई टिप्पणी नहीं: