मोदी के चुनाव प्रचार वाली नौ में से छह सीटों पर भाजपा पीछे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

मोदी के चुनाव प्रचार वाली नौ में से छह सीटों पर भाजपा पीछे

modi-campaign-jharkhand
रांची 23 दिसंबर, राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370, फौरी तीन तलाक कानून, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) जैसी उपलब्धियों के बलबूते वोट जुटाने की कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कुल नौ स्थानों पर की गई रैली में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी छह सीटों पर महागठबंधन के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने झारखंड में प्रत्येक चरण के चुनाव से पहले कुल नौ स्थानों डालटनगंज, गुमला, खूंटी, जमशेदपुर, बरही, बाकारो, धनबाद, दुमका और बरहैट में रैली की थी। इनमें से छह सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। श्री मोदी ने प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहली रैली 25 नवंबर 2019 को पलामू के चियांकी हवाईअड्डा मैदान और गुमला के फुग्‍गू पक्‍का हवाई अड्डा मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था। जारी मतगणना में जहां पलामू लोकसभा क्षेत्र के डालटनगंज में भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णनंदन त्रिपाठी से 24181 मतों के अंतर से आगे हैं जबकि गुमला सीट पर भाजपा के मिशिर कुजूर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के भूषण तिर्की 13131 मतों से पिछड़ गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: